Jamshedpur News :
सीतारामडेरा कालिंदी बस्ती निवासी अंशुमान भगत के साथ मारपीट व जानलेवा हमला मामले में पुलिस ने आरोपी बारीडीह अर्जुन कॉलोनी निवासी मुकेश सिंह और उनके साला जितेंद्र सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. इस मामले में अंशुमान भगत ने सीतारामडेरा थाना में मुकेश सिंह, उनके साला जितेंद्र सिंह समेत तीन अन्य के खिलाफ घर में घुसकर जानलेवा हमला, अप्राकृतिक दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कराया है. अंशुमान भगत के अनुसार मुकेश सिंह उनके पूर्व में मित्र थे. लेकिन उन्होंने झूटे केस में मुझे जेल भिजवा दिया. शनिवार को अंशुमान घर में थे. इसी दौरान मुकेश सिंह, उनका साला जितेंद्र सिंह समेत तीन लोग पहुंचे और जानलेवा हमला किया. पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है. फिलहाल पूछताछ के लिये दोनों आरोपी को थाना लाया गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
