Jamshedpur News : भोजपुरी गायिकी शिल्पी राज ने मचाया धमाल

Jamshedpur News : जमशेदपुर ट्रक ट्रेलर ओनर एसोसिएशन द्वारा गुरुवार को विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर डिमना रोड स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया. इस अवसर पर भोजपुरी की कलाकार शिल्पी राज ने अपने गीतों के माध्यम से जमकर धमाल मचाया.

डिमना रोड ट्रांसपोर्टनगर में जमशेदपुर ट्रक ट्रेलर ओनर एसोसिएशन की सांस्कृतिक संध्या

Jamshedpur News :

जमशेदपुर ट्रक ट्रेलर ओनर एसोसिएशन द्वारा गुरुवार को विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर डिमना रोड स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया. इस अवसर पर भोजपुरी की कलाकार शिल्पी राज ने अपने गीतों के माध्यम से जमकर धमाल मचाया. उन्होंने राजा जा तारा लंदन…., नाचा ए बलमुआ…., हवा साय.. साय, माइ री डोली चढ़ी… समेत एक से बढ़ एक गीत गाये. इस आयोजन में काफी संख्या में शहर के प्रबुद्धजन शामिल हुए, जिनका एसोसिएशन के अध्यक्ष जसबीर सिंह सीरे ने स्वागत किया.कार्यक्रम में प्रदीप शर्मा, बिट्टू तिवारी, रणजीत सिंह, संजय सिंह, रत्नेश सिंह, मिनहाज खान, शक्ति सिंह, आलोक सिंह, अमित, मुनेंद्र यादव, महेंद्र यादव, अभय सिंह, जहांगीर, गुंजन, मनीष ओझा, विकास, पारस नाथ, सरबजीत, सुखदेव, शंकर दयाल, चरणजीत सिंह मोनू, पिंटू सिंह, श्याम, कौशल किशोर, जसबीर सिंह सोनी समेत अन्य ने अहम भूमिका निभायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >