जमशेदपुर के राहरगोड़ा में टेंपो की टक्कर से ढही दीवार, आंगन में खेल रहे 9 माह के बच्चे की मौत

Jamshedpur News: जमशेदपुर के राहरगोड़ा में एक टेंपो की टक्कर से मकान की दीवार ढह गयी, जिसकी वजह से आंगन में खेल रहे 9 माह के बच्चे की मौत हो गयी. परिजनों ने मुआवजे की मांग पर जमकर हंगामा किया.

Jamshedpur News: जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के रहरगोड़ा में सोमवार सुबह करीब 11.30 बजे टेंपो की टक्कर से घर की दीवार गिर गयी. मलबे में दबकर आंगन में खेल रहा आशीष करुवा (9 माह) की मौत हो गयी, जबकि उसकी बहन लक्षिता (10 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गयी. उसे टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका बायां पैर टूटने की पुष्टि हुई है.

मुआवजे की मांग पर परिजनों ने किया हंगामा

घटना के बाद परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर बस्ती में हंगामा किया. सूचना मिलने पर परसुडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया. पुलिस ने टेंपो (जेएच05एएक्स-9399) को जब्त कर लिया, जबकि चालक मौके से फरार हो गया. मृतक के पिता सुखराम करुवा ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है.

ऐसे हुई घटना

जानकारी के अनुसार टेंपो चालक सीमेंट और मकान निर्माण सामग्री लेकर रहरगोड़ा पहुंचा था. सामान उतारने के बाद वह गाड़ी बैक कर रहा था. इसी दौरान टेंपो दीवार से टकरा गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दीवार आंगन की ओर गिर पड़ी और वहीं खेल रहे दोनों बच्चे मलबे में दब गये. लोगों ने तुरंत बच्चों को बाहर निकाला, लेकिन आशीष की मौत हो चुकी थी.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मां और नानी की मन्नत से हुआ था जन्म

आशीष की मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया. उसकी मां और नानी विलाप करते हुए बेहोश हो गयीं. परिजनों ने बताया कि आशीष की तीन बड़ी बहनें हैं. बेटे के जन्म के लिए मां और नानी ने वर्षों तक मन्नत मांगी थी, जिसके बाद आशीष का जन्म हुआ था. शादी के बाद से ही सुखराम करुवा अपनी पत्नी और बच्चों के साथ नानी घर में रहते थे. पेशे से सुखराम ठेकेदारी का काम करते हैं.

बस्तीवासियों का आक्रोश

घटना के बाद गुस्साए बस्तीवासियों ने टेंपो को क्षतिग्रस्त कर दिया और मुआवजा की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया. पुलिस ने आश्वासन दिया कि टेंपो चालक से मुआवजा दिलाया जाएगा. इसके बाद मामला शांत हुआ.

इसे भी पढ़ें

Train Fire: बक्सर-टाटा ट्रेन के ब्रेक शू में लगी आग, यात्रियों में अफरा-तफरी, ट्रेन से कूदने लगे यात्री

रांची में बेखौफ अपराधी! गश्त कर रही पुलिस टीम पर की गोलीबारी, एक पुलिसकर्मी घायल

चमकेगी झारखंड की किस्मत, IT हब बनेगी रांची, Google, TCS और Wipro जैसी कंपनियां देंगी लाखों युवाओं को रोजगार

2.20 लाख कोयला कर्मचारियों के बोनस पर ग्रहण, कोर्ट ने बैठक पर लगायी रोक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >