Jamshedpur News : बारीगोड़ा में असामाजिक तत्वों ने पूजा पंडाल को किया क्षतिग्रस्त, आक्रोश

Jamshedpur News : बारीगोड़ा दुर्गा पूजा पंडाल को मंगलवार को असमाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया.

Jamshedpur News :

बारीगोड़ा दुर्गा पूजा पंडाल को मंगलवार को असमाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया. शरारती तत्वों ने पंडाल के कपड़ों को फाड़ दिया. घटना को अंजाम देने के बाद सभी फरार हो गये. इस घटना से दुर्गा पूजा कमेटी व स्थानीय लोगों में आक्रोश है. पूजा कमेटी ने इसकी शिकायत परसुडीह थाना की पुलिस से की. सूचना मिलने पर परसुडीह थाना की पुलिस पहुंची. पुलिस ने दुर्गा पंडाल का जांच किया. पूजा कमेटी के महासचिव नीरज सिंह ने बताया कि दोपहर में पूजा पंडाल बना रहे कारीगर खाना खाने गये थे. इसी बीच असमाजिक तत्वों ने पूजा पंडाल के कपड़ा को फाड़ दिया. तीन दिनों पूर्व बदमाशों ने पूजा पंडाल तैयार कर रहे कारीगर के बैग की चोरी कर ली. बैग में पांच हजार रुपये भी थे. असमाजिक तत्वों द्वारा धार्मिक आस्था के साथ छेड़छाड़ की जा रही है. पुलिस बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे. उन्होंने कहा कि बारीगोड़ा दुर्गा पूजा मैदान में काल्पनिक पूजा पंडाल बनाया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >