Jamshedpur News : जब तक ट्रेनें राइट टाइम नहीं चलेंगी, तब तक आंदोलन चलता रहेगा

रेल यात्री संघर्ष समिति द्वारा मंगलवार को ट्रेनों की लेट लतीफी के विरुद्ध मानगो चौक में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. इसमें सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया.

मानगो में रेल यात्री संघर्ष समिति का हस्ताक्षर अभियान संपन्न

Jamshedpur News :

रेल यात्री संघर्ष समिति द्वारा मंगलवार को ट्रेनों की लेट लतीफी के विरुद्ध मानगो चौक में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. इसमें सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम के संयोजक कुलविंदर सिंह पन्नू थे, जबकि अध्यक्षता पप्पू सिंह ने की. हस्ताक्षर अभियान को संबोधित करते हुए रेल यात्री संघर्ष समिति के संयोजक शिव शंकर सिंह, सुबोध श्रीवास्तव, अजय कुमार ने कहा कि रेलवे समय पर ट्रेन चलाये, यही हमारी मांग है.

हमलोग तब तक आंदोलन करते रहेंगे, जब तक ट्रेनें समय से न चलने लगे. कार्यक्रम का संचालन विकास सहनी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन राजीव सिंह ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में उषा यादव, नीरज सिंह, प्रवीण सिंह, मुश्ताक अहमद, लालू गौड़, दीपक गौड़ आदि ने महती भूमिका निभायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >