jamshedpur news : एडवोकेट मनुश्री दुबे ने वार्ड सदस्य पद के लिए भरा नामांकन

जुगसलाई नगर परिषद : वार्ड-21

जुगसलाई नगर परिषद : वार्ड-21

jamshedpur news :

जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड संख्या 21 में चुनावी हलचल तेज हो गयी है. इस वार्ड से वार्ड सदस्य पद के लिए मंगलवार को अधिवक्ता मनुश्री दुबे ने करणडीह स्थित प्रखंड कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. नामांकन के बाद उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा, जर्जर सड़कें और जल निकासी जैसी बुनियादी समस्याओं को दूर कराना उनकी प्राथमिकता होगी. उन्होंने जोर दिया कि वार्ड को अब ऐसे प्रतिनिधि की जरूरत है, जो धरातल पर जनता के लिए संघर्ष करे. उनके लिए यह चुनाव केवल पद के लिए नहीं, बल्कि क्षेत्र में जवाबदेही और ईमानदारी की नयी शुरुआत है. इस मौके पर भारी संख्या में अधिवक्ता व स्थानीय लोग मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKHILESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >