jamshedpur news : आजादनगर थानांतर्गत जवाहरनगर रोड नंबर-14 के पास टेंपो ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. दुर्घटना में बाइक सवार युवक गिरकर जख्मी हो गया. आसपास के लोगों ने उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. वहीं, दूसरी ओर मौके पर मौजूद लोगों ने टेंपो चालक को पकड़ कर उसकी पिटाई कर दी. आक्रोशित लोगों ने ऑटो जब्त कर लिया और पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना पाकर आजादनगर पुलिस मौके पर पहुंची और ऑटो को जब्त कर थाना ले गयी.
jamshedpur news : आजादनगर में टेंपो ने बाइक सवार को मारी टक्कर
जवाहरनगर रोड नंबर-14 के पास की घटना

जमशेदपुर (फाइल फोटो)