jamshedpur news : जिले में 39,643 विद्यार्थी देंगे बोर्ड परीक्षा

जैक बोर्ड की मैट्रिक व इंटर की परीक्षा तीन फरवरी से होगी शुरू

जैक बोर्ड की मैट्रिक व इंटर की परीक्षा तीन फरवरी से होगी शुरू

जमशेदपुर में मैट्रिक के लिए 67 और इंटर के लिए बनाये गये 34 केंद्र

jamshedpur news :

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक (10वीं) एवं इंटरमीडिएट (12वीं) की बोर्ड परीक्षाएं तीन से 23 फरवरी तक संचालित की जाएंगी. पूर्वी सिंहभूम जिले में इस वर्ष कुल 39,643 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे. परीक्षा के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त संचालन को लेकर शनिवार को सिदगोड़ा टाउन हॉल में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गयी, जिसमें सभी केंद्राधीक्षकों और दंडाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. उपायुक्त ने कहा कि यदि कोई भी परीक्षार्थी कदाचार करते हुए पाया गया, तो उस पर तत्काल कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

दो पालियों में होगी परीक्षा

परीक्षा दो पालियों में होगी. मैट्रिक की परीक्षा प्रथम पाली में सुबह 9:45 बजे से दोपहर एक बजे तक तथा इंटरमीडिएट की परीक्षा द्वितीय पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक ली जायेगी. परीक्षार्थियों को केंद्र पर 30 मिनट पूर्व पहुंचना अनिवार्य होगा और मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा.

केंद्रों पर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश

जिले में कुल 101 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. मैट्रिक के लिए 67 और इंटरमीडिएट के लिए 34 केंद्र निर्धारित किये गये हैं. मैट्रिक में 21,301 तथा इंटरमीडिएट में 18,342 परीक्षार्थी (कला संकाय: 10,183, विज्ञान: 4,657, वाणिज्य: 3,502) शामिल होंगे. उपायुक्त ने केंद्रों पर सीसीटीवी, पेयजल, स्वच्छ शौचालय और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. बैठक में जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKHILESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >