टाटानगर रेलवे स्टेशन परिसर स्थित प्रशिक्षण केंद्र में लोको पायलटों को आपदा राहत कार्य, नैतिक दायित्व, मृदु व्यवहार, कार्य में ईमानदारी तथा घायलों के सुरक्षित परिवहन का प्रशिक्षण दिया गया.
Jamshedpur News :
टाटानगर रेलवे स्टेशन परिसर स्थित प्रशिक्षण केंद्र में लोको पायलटों को आपदा राहत कार्य, नैतिक दायित्व, मृदु व्यवहार, कार्य में ईमानदारी तथा घायलों के सुरक्षित परिवहन का प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण केंद्र के सभागार में पावर प्वाइंट प्रोजेक्टर के माध्यम से दुर्घटनास्थल पर उपकरणों की अनुपलब्धता की स्थिति में घायलों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने की विभिन्न विधियों की जानकारी दी गयी.प्रशिक्षण के दौरान इंप्रोवाइज्ड स्ट्रेचर, ब्लैंकेट लिफ्ट तथा एंबुलेंस के माध्यम से घायलों के परिवहन की प्रक्रिया समझायी गयी. इसके अलावा मानव वैसाखी, फायरमैन लिफ्ट, बो-लाइन ड्रैग, टो-ड्रैग, ब्लैंकेट ड्रैग तथा दो, तीन और चार हाथों से बनी सीट के जरिये घायलों को ले जाने का मॉक ड्रिल भी कराया गया.कार्यक्रम में दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची, आद्रा, खड़गपुर, चक्रधरपुर, डांगवापोशी, राउरकेला, झारसुगुड़ा और बोकारो क्षेत्रों के कुल 257 लोको पायलट शामिल हुए. प्रशिक्षण केंद्र परिसर में व्यावहारिक प्रशिक्षण डेमोंस्ट्रेटर शंकर कुमार प्रसाद ने दिया.
राजेश कुमार सिंह, 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे है. कटिहार जिला के मनिहारी अनुमंडल से प्रिंट के साथ डिजिटल में तीन वर्षों से कार्य कर रहे हैं. राजनीति, समाजिक क्षेत्र में गहरी रूचि रखते हैं.