बिरसानगर थाना अंतर्गत बीएड कॉलेज रोड बालका कॉम्प्लेक्स निवासी व आभूषण दुकानदार नीरज कुमार वर्मा (39 वर्ष) सोमवार की शाम से अपनी पैशन प्रो मोटरसाइकिल (जेएच05बीयू 3259) के साथ गायब हो गये.
Jamshedpur News :
बिरसानगर थाना अंतर्गत बीएड कॉलेज रोड बालका कॉम्प्लेक्स निवासी व आभूषण दुकानदार नीरज कुमार वर्मा (39 वर्ष) सोमवार की शाम से अपनी पैशन प्रो मोटरसाइकिल (जेएच05बीयू 3259) के साथ गायब हो गये. इस संबंध में नीरज कुमार वर्मा के छोटे भाई अमन वर्मा ने बिरसानगर थाना में लिखित शिकायत की है. अमन वर्मा के अनुसार उनका गोलमुरी में आभूषण दुकान है. सोमवार की शाम बड़े भाई नीरज कुमार वर्मा शाम करीब पांच बजे घर से दुकान के लिये निकले थे, लेकिन वे दुकान नहीं पहुंचे. उनका मोबाइल भी बंद है. अमन के अनुसार उनका किसी से विवाद नहीं है. अचानक भाई का गायब होना पूरे परिवार के लिये चिंता का विषय है. उनका एक बेटा है.
राजेश कुमार सिंह, 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे है. कटिहार जिला के मनिहारी अनुमंडल से प्रिंट के साथ डिजिटल में तीन वर्षों से कार्य कर रहे हैं. राजनीति, समाजिक क्षेत्र में गहरी रूचि रखते हैं.