जिले में एनआरएचएम एवं आउटसोर्सिंग के तहत कार्यरत स्वास्थ्यकर्मियों को पिछले पांच माह से वेतन नहीं मिला है. इस वजह से कर्मचारियों में भारी नाराजगी है.
Jamshedpur News :
जिले में एनआरएचएम एवं आउटसोर्सिंग के तहत कार्यरत स्वास्थ्यकर्मियों को पिछले पांच माह से वेतन नहीं मिला है. इस वजह से कर्मचारियों में भारी नाराजगी है. झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के राज्य अध्यक्ष गोपाल शरण सिंह और राज्य सचिव भूषण कुमार ने स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव तथा अभियान निदेशक, एनआरएचएम, रांची को पत्र भेजकर लंबित वेतन का शीघ्र भुगतान कराने की मांग की है.महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा कि वेतन नहीं मिलने के कारण कर्मचारियों के समक्ष परिवार के भरण-पोषण, बच्चों की पढ़ाई और इलाज जैसी गंभीर समस्याएं खड़ी हो गयी हैं. आर्थिक संकट के बावजूद स्वास्थ्यकर्मी लगातार अपनी सेवाएं दे रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि विभागीय उदासीनता से कर्मचारियों के बीच सरकार के प्रति असंतोष और आक्रोश बढ़ रहा है. महासंघ ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द लंबित वेतन का भुगतान नहीं किया गया तो, राज्यभर के सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष धरना और आक्रोशपूर्ण आंदोलन किया जायेगा.
राजेश कुमार सिंह, 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे है. कटिहार जिला के मनिहारी अनुमंडल से प्रिंट के साथ डिजिटल में तीन वर्षों से कार्य कर रहे हैं. राजनीति, समाजिक क्षेत्र में गहरी रूचि रखते हैं.