कदमा भाटिया बस्ती : मोहनपथ में एलटी केबुल में लगी आग, घंटों बाधित रही आपूर्ति

लोकल फॉल्ट के कारण भाटिया बस्ती विधान पथ में रातभर बिजली गुल रही, भीषण गर्मी व उमस के कारण परेशान रहे लोग, रूटिन कामकाज प्रभावित

फॉल्ट के कारण भाटिया बस्ती विधान पथ में रातभर गुल रही बिजली

भीषण गर्मी व उमस के कारण परेशान रहे लोग, कामकाज प्रभावित

मुख्य संवाददाता, जमशेदपुर

कदमा भाटिया बस्ती स्थित मोहन पथ के एलटी लाइन में शनिवार की रात अचानक चिंगारी निकली और केबुल में आग लग गयी. इस कारण पूरे इलाके में बिजली आपूर्ति बाधित हो गयी. बस्ती के लोगों ने इसकी शिकायत बिजली विभाग के पदाधिकारी से की, लेकिन लंबे समय तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होने पर लोगों ने रात में कदमा उलियान पावर सब स्टेशन पहुंचकर विरोध जताया. इसके बाद फॉल्ट ढूंढ़कर बिजली आपूर्ति बहाल की गयी. वहीं ट्रांसफॉर्मर में फॉल्ट आने के कारण भाटिया बस्ती विधान पथ में बिजली आपूर्ति ठप रही.

—–

कदमा भाटिया बस्ती में अलग-अलग कारणों से बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई थी. फॉल्ट ठीक करने के बाद आपूर्ति बहाल हुई -अंबर तुषार कच्छप, विद्युत एसडीओ, मानगो विद्युत प्रमंडल.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >