इंटरनेशनल लिट्टी-चोखा, जे खइलस ना पइलस धोखा...मनोज तिवारी ने इस गीत से बांधा समां, यहां देखें तस्वीरें...

भोजपुरी गायक और सांसद मनोज तिवारी ने जमशेदपुर में हर हर महादेव सेवा संघ के 26वें वार्षिक आयोजन में अपनी सुरीली आवाज़ से समां बांध दिया. सावन की अंतिम सोमवारी पर आयोजित इस भजन संध्या में हजारों भक्त शामिल हुए.

जमशेदपुर : इंटरनेशनल लिट्टी-चोखा जे खइलस, ना पइलस धोखा यूपी चाहे बिहार में....इस गीत से भोजपुरी के मशहूर गायक और सांसद मनोज तिवारी से समां बांध लिया. जमशेदपुर की माटी में भोले का गजब का बसेरा है...ये छब्बीस बरस की यात्रा... या तो तेरा है या मेरा है, आजु टाटा नगरिया निहाल सखियां...देखत देखत होइगैली छब्बीस साल सखियां. श्रावण की अंतिम सोमवारी को साकची गुरुद्वारा मैदान के मंच से यह सुरीली आवाज आ रही है जो हर हर महादेव सेवा संघ की 26 बरस की यात्रा बयां कर रही है.


गीतों की प्रस्तुति देते मनोज तिवारी.

रात 9:45 बजे साकची के गुरुद्वारा ग्राउंड पहुंचे मनोज तिवारी

सावन की अंतिम सोमवारी पर जमशेदपुर सोमवार शाम से ही शिवभक्ति के रंग में रंगा नजर आया. हर हर महादेव सेवा संघ की ओर से आयोजित भजन संध्या में भोजपुरी के मशहूर गायक और सांसद मनोज तिवारी रात करीब 9:45 बजे साकची के गुरुद्वारा ग्राउंड पहुंचे. वे भक्ति गीतों और भजनों की ऐसी रसधार बहा रहे हैं कि पूरा आयोजन स्थल हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज रहा है. मनोज तिवारी की प्रस्तुति सुनने के लिए बड़ी संख्या में शिवभक्त और संगीत प्रेमी पहुंचे हैं.

आस्था के रंग में रंगा साकची का गुरुद्वारा ग्राउंड

भक्ति गीतों से इस वक्त साकची का गुरुद्वारा ग्राउंड गूंज आस्था के रंग में रंगा नजर आ रहा है. सावन की अंतिम सोमवारी के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम हर हर महादेव सेवा संघ की धार्मिक परंपरा का हिस्सा है. इस वर्ष भी आयोजन को भव्य स्वरूप दिया गया है. कार्यक्रम में मनोज तिवारी अपनी टीम के साथ पहुंचे हैं. हर प्रस्तुति के बाद दर्शक हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष के साथ उनका उत्साह बढ़ा रहे हैं.


भजनों की प्रस्तुति देते मनोज तिवारी.

हजारों श्रद्धालुओं के लिए की गई है विशेष व्यवस्था

आयोजन को लेकर हर हर महादेव सेवा संघ की ओर से पहले ही व्यापक तैयारियां की गई. श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए विशाल पंडाल, बैठने की व्यवस्था, आकर्षक मंच, साउंड सिस्टम और विद्युत सज्जा की व्यवस्था की गई है. प्रवेश और निकास के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं.

बर्फ से निर्मित शिवलिंग आकर्षण का केंद्र

कार्यक्रम स्थल पर भोलेनाथ की भव्य झांकी और विशेष रूप से तैयार बर्फ से निर्मित शिवलिंग भी आकर्षण का केंद्र रहा. श्रद्धालुओं ने आयोजन स्थल पर पहुंचकर भगवान शिव के प्रति अपनी आस्था प्रकट की और भजन संध्या का आनंद लिया. आयोजकों की ओर से पेयजल, चाय और भोग-प्रसाद की भी व्यवस्था की गई है.


भजनों की प्रस्तुति सुनने को उमड़ी भीड़ व उपस्थित अतिथि.

नि:शुल्क प्रवेश, भक्ति का आनंद लेने उमड़े हैं लोग

कार्यक्रम में श्रद्धालुओं के लिए प्रवेश नि:शुल्क रखा गया है. भजन संध्या में पहुंचे दोस्तों व परिवार के साथ लोग पहुंचे हैं. हर हर महादेव सेवा संघ के इस वार्षिक आयोजन ने एक बार फिर सावन की अंतिम सोमवारी को शहर के प्रमुख धार्मिक आयोजनों में शामिल कर दिया.

इन्हें मिलेगा संघ रत्न अवॉर्ड

इस अवसर पर डॉ संजय कुमार, डॉ अंजू बाजोरिया, अशोक घोष, सरदार बलविंदर सिंह और हसन इमाम मलिक (चिकू) को संघ रत्न सेवा अवॉर्ड भी प्रदान किया जायेगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By साहिल अस्थाना

साहिल अस्थाना पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पत्रकारिता के दौरान उन्होंने विभिन्न विषयों पर खबरों को कवर करते हुए जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग और समाचार लेखन का अनुभव हासिल किया है. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल से बतौर कंटेंट राइटर जुड़े हुए हैं. अपने वर्तमान कार्यक्षेत्र में वह मुख्य रूप से जमशेदपुर और इसके आसपास के क्षेत्रों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को कवर करते हैं. समाचारों को सरल, तथ्यपरक और पाठकों के लिए प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >