बिष्टुपुर : शरीर पर पेड़ गिरने से घायल युवक की मौत

बिष्टुपुर : लघुशंका के दौरान पेड़ गिरने पर युवक की मौत

जमशेदपुर.

बिष्टुपुर थानांतर्गत ब्लड बैंक के पास एक बड़े पेड़ के गिरने से भालुबासा निवासी शेख सफीउल्ला (30) की टीएमएच में इलाज के दौरान मौत हो गयी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया. घटना सोमवार की रात करीब 12 बजे की है. शेख सफीउल्ला पुरुलिया का रहने वाला था. भालुबासा में किराये के मकान में रहता था. वह सोनारी स्थित एक बेकरी की दुकान में वह काम करता था. सोमवार की रात वह सोनारी से अपने घर की ओर लौट रहा था. ब्लड बैंक के पास लघुशंका लगने पर उसने अपनी स्कूटी को खड़ी की व पेड़ के नीचे लघुशंका कर रहा था. उसी दौरान बड़ा पेड़ अचानक से उसके ऊपर ही गिर गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >