बिरसानगर : सुबह-सुबह पी ली थी अत्यधिक शराब, बीच सड़क पर हो गयी मौत

ज्यादा शराब पीने से युवक की मौत

जमशेदपुर.

बिरसानगर जोन नंबर छह अंतर्गत कुआं मैदान के पास के रहने वाले लालजी कैवर्तो (50) की होली के दिन (25 मार्च) बीच सड़क पर मौत हो गयी. लालजी शराब सेवन का आदी था. वह सिदगाेड़ा स्थित एक मुर्गा दुकान में काम करता था. उसकी पत्नी ने बताया कि लालजी रोज शराब पीता था. होली के दिन भी सुबह- सुबह शराब पी ली थी. उसके बाद काम करने की बात कह कर घर से निकला था. थोड़ी देर बाद मौत की खबर मिली. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. पुलिस ने आशंका जतायी है कि अत्यधिक शराब पीने से मौत हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >