गैंगस्टर अखिलेश सिंह पर कोर्ट कैंपस में हमले के मामले में चार्ज फ्रेम

12 वर्ष पूर्व फायरिंग का प्रयास करने की घटना और उक्त घटना के बाद फायरिंग का प्रयास करने वाले छब्बू की पिटाई मामले में बुधवार को चार्ज फ्रेम किया गया. गैंगस्टर अखिलेश सिंह दुमका जेल से और कन्हैया सिंह घाघीडीह सेंट्रल जेल से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से जुड़े थे.

मुख्य संवाददाता, जमशेदपुर

एडीजे-4 आनंदमणि त्रिपाठी की कोर्ट में गैंगस्टर अखिलेश सिंह पर जमशेदपुर नया कोर्ट कैंपस में वर्ष 2012 में फायरिंग का प्रयास और इसी क्रम में छब्बू की पिटाई मामले में बुधवार को चार्ज फ्रेम (आरोप गठन) किया गया. इस दौरान कोर्ट में सभी 14 आरोपी उपस्थित हुए. इसमें अखिलेश सिंह दुमका जेल से और कन्हैया सिंह घाघीडीह सेंट्रल जेल से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से जुड़ा. शेष 12 आरोपी सशरीर पेश हुए. कोर्ट में बचाव पक्ष से विद्या सिंह, प्रकाश झा मौजूद थे.आरोपियों में अखिलेश सिंह और कन्हैया सिंह के अलावा प्रिंस सिंह, मनींद्र सिंह, अमरेश सिंह, जयराम रजक,नवीन पासवान, राहुल सिंह समेत 14 आरोपी शामिल है. कोर्ट में अब केस में गवाही चलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >