घाघीडीहजेल में बंद जीएसटी घोटाला का आरोपी सुमित गुप्ता की जमानत खारिज

गत माह जीएसटी इंटेलिजेंस की जमशेदपुर की टीम ने कोलकाता सॉल्ट लेक एरिया स्थित घर से जुड़वा भाई अमित गुप्ता एवं सुमित गुप्ता गिरफ्तार किया था.

जमशेदपुर. जिला प्रधान एवं सत्र न्यायाधीश की कोर्ट ने सोमवार को घाघीडीह सेंट्रल जेल में बंद जीएसटी घोटाले का आरोपी सुमित गुप्ता की जमानत खारिज कर दी. कोर्ट में अभियोजन पक्ष की ओर से भारत सरकार जीएसटी पैनल के अधिवक्ता संजीव रंजन बरियार मौजूद थे, जबकि बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता प्रकाश झा मौजूद थे. गौरतलब हो कि गत माह जीएसटी इंटेलिजेंस की जमशेदपुर की टीम ने कोलकाता सॉल्ट लेक एरिया स्थित घर से जुड़वा भाई अमित गुप्ता एवं सुमित गुप्ता गिरफ्तार किया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >