जमशेदपुर बार चुनाव : तीन सदस्यीय चुनाव कमेटी में से एक सदस्य ने दिया इस्तीफा, नया मनोनीत

Jamshedpur court news

मुख्य संवाददाता, जमशेदपुर

जमशेदपुर कोर्ट में जिला बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर गठित तीन सदस्यीय चुनाव कमेटी में से एक सदस्य अधिवक्ता सुरेश चंद्र चौधरी ने निजी कारणों से पद से इस्तीफा दे दिया है. इसकी सूचना झारखंड बार काउसिंल व बार काउंसिल ऑफ इंडिया को रजिस्टर्ड डाक, मेल, वाट्सएप से भेजा है. स्टेट बार काउंसिल ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. सूत्रों के मुताबिक सुरेश चंद्र चौधरी के इस्तीफा के कारण खाली पद पर अधिवक्ता सतीश वर्णवाल को मनोनीत किया है, इस बाबत स्टेट बार काउंसिल से विधिवत पत्र भी जारी किया गया है. अब तीन सदस्य चुनाव कमेटी में अधिवक्ता विरेंद्र सिंह, अधिवक्ता विनोद अग्रवाल और अधिवक्ता सतीश वर्णवाल होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >