परसुडीह क्षेत्र में पाइपलाइन लीकेज की समस्या, हजारों लीटर पानी हो रहा बरबाद

परसुडीह क्षेत्र में पाइपलाइन लीकेज की समस्या, हजारों लीटर पानी हो रहा बरबाद

जमशेदपुर.

परसुडीह चौक से सरजामदा होते हुए राहरगोड़ा तक कई जगहों पर मेन रोड में पाइपलाइन में लीकेज की समस्या है. प्रतिदिन हजारों लीटर पानी बरबाद हो रहा है. बावजूद इसके पेजयल एवं स्वच्छता विभाग के कानों पर जू तक नहीं रेंग रहा है. बस्ती वासी से लेकर स्थानीय मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद भी मौखिक व लिखित रूप में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को शिकायत कर चुके हैं. अब उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर करें तो क्या करें. पाइपलाइन की मरम्मत नहीं होने से हजारों लीटर पानी बरबाद हो रहा है. वहीं विभाग की ओर से परसुडीह भाटा बस्ती, तिरिलटोला, जूही रोड, डोमन सिंह काॅलोनी, दुखूटोला पात्रो बस्ती में अभी तक पाइपलाइन बिछाने का काम नहीं हुआ है. इससे वे पाइपलाइन से पानी आपूर्ति की सुविधा से वंचित हैं.

……………………………………

क्या कहते हैं लोग

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधिकारियों को पाइपलाइन की लीकेज की समस्या से अवगत करा चुके हैं. वे हर बार मरम्मत का आश्वासन देते हैं, लेकिन धरातल पर मरम्मत के लिए कोई नहीं आते हैं. पाइपलाइन लीकेज की वजह से हजारों लीटर पानी बरबाद हो रहा है. साथ ही पानी की वजह से सड़कें भी बर्बाद हो रही है.

– कुसुम पूर्ति, जिला परिषद सदस्य

……………………………………………..

लंबे समय से पाइपलाइन लीकेज की समस्या है. मुखिया व जिला परिषद के माध्यम से विभाग को इसकी जानकारी दी गयी है. लीकेज को अविलंब मरम्मत किया जाना चाहिए. लीकेज पानी की वजह से सड़कें जर्जर हो गयी है.

– अजय सिंह, सरजामदा

……………………………………………………..

परसुडीह क्षेत्र के चांदनी चौक, शंकरपुर, सरजामदा, बारीगोड़ा व राहरगोड़ा में कई जगहों पर पाइपलाइन में लीकेज की समस्या है. मेन रोड लोगों की आवाजाही ज्यादा होने की वजह से लीकेज की समस्या बढ़ती ही जा रही है. विभाग को अविलंब इसका समाधान निकालना चाहिए, अन्यथा लीकेज की वजह बस्तियों में पानी की आपूर्ति बाधित हो सकता है.

– सोनू पोद्धार, परसुडीह

…………………………………

लीकेज की वजह से पानी बर्बाद हो रहा है. इसके साथ ही सड़क जर्जर हो रही है. जर्जर सड़क होने की वजह स्कूली बच्चों व राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है. विभाग समस्या का समाधान अविलंब निकाले. लीकेज की समस्या से क्षेत्र को मुक्ति दिलाये.

– संजू बेहरा, सरजामदा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >