गोलमुरी एबीएम कॉलेज में अब्दुल बारी को दी श्रद्धांजलि

गोलमुरी एलबीएम कॉलेज में प्रोफेसर स्व. अब्दुल बारी को याद किया गया

जमशेदपुर.

गोलमुरी स्थित एबीएम कॉलेज में गुरुवार को प्रोफेसर स्व. अब्दुल बारी की पुण्यतिथि मनायी गयी. सभी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. मुख्य अतिथि टाटा स्टील खेल विभाग के सीनियर स्पोर्ट्स एडमिनिस्ट्रेटर हसन इमाम मौजूद थे. उन्होंने कहा कि उनका मुख्य योगदान श्रमिक शक्ति को संगठित कर राष्ट्रीय आंदोलन की मुख्यधारा में लाने का था. टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने टाटा वर्कर्स यूनियन को एक नई पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभायी. अंत में उड़िया विभाग के अध्यक्ष डॉ. बीबी भुझ्यां ने धन्यवाद ज्ञापन किया. मौके पर प्रो. डी. द्विवेदी, डा. अनुराधा कुमारी, प्रो. वीणा कुमारी, डॉ. जेपी नारायण, प्रो. लक्ष्मी कुमारी, डा. अमरेश कुमार, डॉ. सुरेश कुमार, डॉ. ए. लता, प्रो. सोनम वर्मा, एमजेड. खान, डॉ. पीके भुइंया, सीयू राव, रंजीत महतो, रतन गोराई, सुनीता पात्रा आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >