Jamshedpur News : गोलमुरी में कार सवार ने महिला से की मारपीट, गिरफ्तार

Jamshedpur News : गोलमुरी थाना क्षेत्र के टिनप्लेट के पास रविवार दोपहर एक कार सवार व्यक्ति ने पैदल जा रही महिला के साथ मारपीट की. घटना में महिला संगीता कुमारी जख्मी हो गयी.

Jamshedpur News :

गोलमुरी थाना क्षेत्र के टिनप्लेट के पास रविवार दोपहर एक कार सवार व्यक्ति ने पैदल जा रही महिला के साथ मारपीट की. घटना में महिला संगीता कुमारी जख्मी हो गयी. पुलिस ने आरोपी संतोष चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी कार जब्त कर ली.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, संगीता कुमारी टिनप्लेट मोड़ के पास पैदल जा रही थीं, तभी संतोष चौधरी अपने बेटे के साथ कार से वहां पहुंचा. अचानक वह महिला से गाली-गलौज करने लगा. विरोध करने पर संतोष चौधरी और उसके बेटे ने संगीता कुमारी के साथ मारपीट शुरू कर दी.

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी. सूचना पाकर गोलमुरी थाना प्रभारी राजन कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया.

पुलिस के मुताबिक, संतोष चौधरी पहले से भी संगीता कुमारी को परेशान करता रहा है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >