निखार हत्याकांड : रांची से बनारस-कानपुर और फिर इंदौर... ऐसे पुलिस के हत्थे चढ़ा सिंटू सिंह

जमशेदपुर के होटल कारोबारी निखार सबलोक की हत्या में एक बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने शूटरों के मैनेजर अभिमन्यु सिंह उर्फ सिंटू सिंह को मध्य प्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार किया है. जानिए कैसे पुलिस ने उसे दबोचा.

जमशेदपुर: होटल कारोबारी व कदमा के विजया हेरिटेज फेज-6 निवासी निखार सबलोक की हत्या में शूटरों के व्यवस्थापक अभिमन्यु सिंह उर्फ सिंटू सिंह (उलीडीह निवासी) को पुलिस ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार किया. उसके पास से पुलिस ने मोबाइल फोन भी जब्त किया है. निखार सबलोक को गोली मारने वाले शिबू सिंह (सुलतानपुर, यूपी निवासी) की तलाश में भी पुलिस ने छापामारी की. हालांकि, उसकी गिरफ्तारी की पुलिस पुष्टि नहीं कर रही है.

कई शहरों में तलाश के बाद इंदौर से गिरफ्तारी

पुलिस सिंटू सिंह को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर शुक्रवार को रवाना होगी. सिंटू सिंह की पत्नी ने बताया कि उनके पति को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये जाने की जानकारी मिली है. 24 अगस्त को शूटरों को हथियार और वाहन उपलब्ध कराने के बाद सिंटू सिंह रांची फरार हो गया था. निखार सबलोक की हत्या के बाद उसने रांची छोड़ दिया, पहले बनारस और फिर कानपुर गया, जहां पुलिस ने छापामारी की, लेकिन पुलिस को चकमा देकर वो फरार हो गया. सिंटू सिंह के मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित एक होटल में छिपे होने की भनक लगते ही पुलिस ने छापामारी कर गिरफ्तार कर लिया.

Also read: निखार हत्याकांड: हत्या के पीछे छिपी थी ये वजह, राघव के मोबाइल ने खोली साजिश की अहम कड़ी

सिंटू सिंह ने की थी शूटरों के सोनारी में रहने की व्यवस्था

पुलिस के अनुसार सिटू सिंह ने ही निखार सबलोक की गोली मारकर हत्या करने वाले शूटर शिबू सिंह और अंगद सिंह की सोनारी में रहने की व्यवस्था अपने सहयोगी सुनील रजक के माध्यम से की थी. इसके अलावा 19 अगस्त को जमशेदपुर पहुंचे उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर निवासी प्रमोद सिंह, अभिनव यादव और राज कुमार सिंह उर्फ प्रिस सिंह के रहने की भी व्यवस्था सिंटू सिंह ने ही की थी. पुलिस की मानें, तो अशोक सिंह राघव ने फंडिंग की थी और सिंटू सिंह व्यवस्थापक था.

Also read: निखार हत्याकांड का खुलासा, यूपी के दो शूटर और राघव समेत इन 6 की गिरफ्तारी, जानें किसने रची थी साजिश

जमीन विवाद बड़ा कारण

दोनों एक साथ मिलकर जमीन का कारोबार कर रहा थे. सोनारी में गणेश सिंह व उसके साथियों द्वारा जमीन का कारोबार किये जाने पर सिटू सिंह और सुशील केराई ने मिलकर ही उक्त जमीन पर काम को रोकवाया था. इसके अलावा चांडिल में होटल टेंथ माइल स्टोन के पास 3.5 एकड़ जमीन को लेकर भी निखार सबलोक के साथ अशोक सिंह राधव व अभिमन्यु सिंह के बीच विवाद चल रहा था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By भूमि शर्मा

भूमि शर्मा पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में वह मुख्य रूप से जमशेदपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों की खबरों को कवर करती हैं. इससे पहले वह एजुकेशन बीट और झारखंड बीट पर भी काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने शैक्षणिक बदलावों और राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर लेखन किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >