Jamshedpur News : भगना का शादी समारोह मातम में बदला, करंट लगने से मामा की मौत

Jamshedpur News : परसुडीह थानांतर्गत गदड़ा गांधीनगर में भगना की शादी समारोह में शामिल होने आये मामा प्रेम कुमार (35) की करंट लगने से मौत हो गयी. प्रेम कुमार बिहार के रोहतास जिले के मुढ़िया गांव के रहने वाले थे.

Jamshedpur News : परसुडीह थानांतर्गत गदड़ा गांधीनगर में भगना की शादी समारोह में शामिल होने आये मामा प्रेम कुमार (35) की करंट लगने से मौत हो गयी. प्रेम कुमार बिहार के रोहतास जिले के मुढ़िया गांव के रहने वाले थे. घटना रविवार रात की है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां से पोस्टमार्टम के बाद शव को लेकर परिजन मुढ़िया गांव रवाना हो गये. घटना के संबंध में गदड़ा गांधीनगर निवासी संजय प्रसाद ने बताया कि उनके बेटे की शादी थी. रविवार की रात अचानक बिजली कट होने से कुछ लोग बिजली दुरुस्त कर रहे थे. प्रेम कुमार उन लोगों को मोबाइल का टॉर्च ऑन कर रोशनी दिखा रहे थे. उसी दौरान अचानक उन्हें करंट का झटका लगा और वे मौके पर गिर गये. जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लग गयी. घटना के बाद मौके पर मौजूद लोग उन्हें टाटा मोटर्स अस्पताल लेकर गये, जहां इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गयी.

प्रेम कुमार की मौत की सूचना मिलने के बाद शादी समारोह का माहौल मातम में बदल गया. परिवार के कई लोग अस्पताल पहुंचे. सूचना मिलने पर टेल्को पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी लेने के बाद छानबीन की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >