Jamshedpur News : बागबेड़ा जलापूर्ति योजना पूरी कराने को विधानसभा तक पदयात्रा का ऐलान

बागबेड़ा बृहद ग्रामीण जलापूर्ति योजना को जल्द पूरा कराने की मांग को लेकर बागबेड़ा महानगर विकास समिति ने घर-घर एक मुट्ठी चावल अभियान चलाते हुए रांची विधानसभा तक पदयात्रा करने का निर्णय लिया है.

बागबेड़ा महानगर विकास समिति के सदस्यों ने जलापूर्ति योजना के विकास कार्यों का लिया जायजा

Jamshedpur News :

बागबेड़ा बृहद ग्रामीण जलापूर्ति योजना को जल्द पूरा कराने की मांग को लेकर बागबेड़ा महानगर विकास समिति ने घर-घर एक मुट्ठी चावल अभियान चलाते हुए रांची विधानसभा तक पदयात्रा करने का निर्णय लिया है. इसके साथ ही विधानसभा के समक्ष प्रदर्शन और मामले में जनहित याचिका दायर करने की भी तैयारी की जा रही है.

यह निर्णय बुधवार को समिति के सदस्यों द्वारा जलापूर्ति योजना के विकास कार्यों का जायजा लेने के बाद लिया गया. यह पदयात्रा बागबेड़ा महानगर विकास समिति की संरक्षक दुखनी सोरेन व अध्यक्ष- सुबोध झा समेत अन्य की अगुवाई में किया जायेगा. समिति के अध्यक्ष सुबोध झा ने बताया कि योजना का शिलान्यास 18 अप्रैल 2015 को हुआ था और इसे 27 जुलाई 2018 तक पूरा किया जाना था, लेकिन 11 वर्ष बाद भी योजना अधूरी है.

उन्होंने कहा कि इस योजना से 21 पंचायतों के 113 गांवों, रेलवे क्षेत्र की 33 बस्तियों तथा करीब 2.5 लाख लोगों को लाभ मिलना था. पाइपलाइन बिछाने के बावजूद अब तक लोगों को पानी नहीं मिल सका है. निरीक्षण में समिति की संरक्षक दुखनी सोरेन, अध्यक्ष सुबोध झा, कृष्णा पात्रो, संपूर्ण घाघीडीह विकास समिति के अध्यक्ष छोटेराय मुर्मू, प्रभा हांसदा, पवित्रा पांडे, संतोष जायसवाल, महेश सिंह समेत अन्य लोग शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajesh singh

राजेश कुमार सिंह, 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे है. कटिहार जिला के मनिहारी अनुमंडल से प्रिंट के साथ डिजिटल में तीन वर्षों से कार्य कर रहे हैं. राजनीति, समाजिक क्षेत्र में गहरी रूचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >