Jamshedpur News : जमशेदपुर : कदमा में 90 साल पुराने आशियाने पर कब्जे की कोशिश

Jamshedpur News : कदमा थाना क्षेत्र के उलियान इलाके में जमीन विवाद को लेकर एक गरीब परिवार के घर पर हमला, मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है.

सोने के गहने, मोबाइल और घरेलू सामान लूटने का आरोप

जातिसूचक गालियां देने और जान से मारने की धमकी

सिदगोड़ा क्षेत्र की कई दबंग महिलाओं पर हमला का आरोप

पीड़ित परिवार ने एसएसपी से कार्रवाई और सुरक्षा की लगायी गुहार

Jamshedpur News :

कदमा थाना क्षेत्र के उलियान इलाके में जमीन विवाद को लेकर एक गरीब परिवार के घर पर हमला, मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है. पीड़िता ज्योति बोरकर ने वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है.

यहां एक गरीब परिवार के 90 साल पुराने आशियाने पर दबंगों ने न केवल जबरन कब्जे का प्रयास किया, बल्कि घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट, अभद्रता और लूटपाट की घटना को अंजाम दिया. पीड़िता के अनुसार, कदमा उलियान स्थित मकान संख्या-7 में उनका परिवार पिछले नौ दशकों से रह रहा है. यह भूमि महानंद महतो के पिता ने पीड़िता के माता-पिता को दान में दी थी, जहां वे खपरा और एस्बेस्टस का घर बनाकर गुजर-बसर कर रहे थे. आरोप है कि महानंद महतो अब इस जमीन को अपना बताकर खाली करने का दबाव बना रहा है और उसने सीएनटी भूमि होने के बावजूद इसे नियमों के विरुद्ध किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया है. घटना बीते 25 फरवरी की दोपहर करीब 12 बजे की है. ज्योति बोरकर का आरोप है कि महानंद महतो अपने बेटों राजकुमार और बबलू महतो तथा सिदगोड़ा क्षेत्र की कई दबंग महिलाओं, जिनमें रंजीता राय, पुतुल सिंह, मिनी सिंह, कोमल लोहार और काकुली के साथ उनके घर में घुस आया. हमलावरों ने पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था. घर में घुसते ही आरोपियों ने तांडव शुरू कर दिया और रंजीता राय ने पीड़िता के कान की सोने की बाली तथा पुतुल सिंह ने गले से सोने की चेन छीन ली. राजकुमार महतो पर आरोप है कि उसने पीड़िता की सहेली सान्या के साथ अश्लील हरकत की और विरोध करने पर उसका मोबाइल तोड़ दिया. इस दौरान बबलू महतो ने पीड़िता के जीजा संतोष का गला दबाया और उनका भी मोबाइल छीनकर तोड़ दिया. आरोपी जाते-जाते घर से फोल्डिंग खटिया, तकिया, बेडशीट और छोटा गैस सिलेंडर तक लूटकर ले गये. भारी सामानों जैसे गोदरेज अलमारी, पलंग और टीवी को एक कमरे में बंद कर ताला जड़ दिया, जिससे परिवार अब अपने ही घर में प्रवेश नहीं कर पा रहे हैं. पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि कदमा थाना के एक ड्राइवर दीपक द्वारा उन्हें लगातार धमकी दी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >