जंबू अखाड़ा की पंचम भव्य जलाभिषेक यात्रा 24 को, 5001 महिलाएं होंगी शामिल

जमशेदपुर में 24 अगस्त 2026 को जंबू अखाड़ा द्वारा पंचम भव्य जलाभिषेक यात्रा निकाली जाएगी. इस धार्मिक अनुष्ठान में 5001 महिला श्रद्धालु बाबा लिंगेश्वरनाथ महादेव का जलाभिषेक करेंगी.

जमशेदपुर: पवित्र श्रावण मास के चौथे सोमवारी के अवसर पर आगामी 24 अगस्त 2026 को शहर के प्रसिद्ध जंबू अखाड़ा द्वारा पंचम भव्य जलाभिषेक यात्रा निकाली जायेगी. इस धार्मिक अनुष्ठान में 5001 महिला श्रद्धालु शामिल होकर जंबू अखाड़ा स्थित बाबा लिंगेश्वरनाथ महादेव पर जलाभिषेक करेंगी.

शनिवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में अखाड़ा के संरक्षक बंटी सिंह ने बताया कि यह भव्य यात्रा अखाड़ा कमेटी के मुख्य संरक्षक अमरप्रीत सिंह काले, संरक्षक बंटी सिंह और लाइसेंसी रणवीर मंडल के संयुक्त नेतृत्व में निकाली जायेगी. यात्रा को लेकर शहर भर के विभिन्न क्षेत्रों जैसे भुइयांडीह, नंदनगर, छायानगर, कल्याण नगर, निर्मल नगर, बागुनहातु, बारीडीह, बिरसानगर, जुगसलाई, नामदा बस्ती, केबुल टाउन, सीतारामडेरा, भालूबासा, बर्मामाइंस, परसुडीह, टेल्को, सोनारी एवं बागबेड़ा से महिला श्रद्धालुओं को बसों के जरिये सुबह 7 बजे भालूबासा मंदिर परिसर लाया जायेगा.

सुवर्णरेखा घाट से उठेगा जल

मंदिर परिसर में महिलाओं के बीच कलश, पुष्प एवं बेलपत्र का वितरण किया जायेगा. इसके बाद सभी को बसों से स्वर्णरेखा नदी तट ले जाया जायेगा, जहां संकल्प के साथ जल भरा जायेगा. वहां से पदयात्रा मानगो बस स्टैंड गोलचक्कर, एमजीएम अस्पताल, बाराद्वारी अपेक्स अस्पताल, कुम्हारपाड़ा होते हुए पुनः भालूबासा मंदिर पहुंचेगी.

यात्रा में डंका बाजा, सिंग बाजा, अनाउंसिंग वाहन, डीजे और विशेष झांकी वाहन शामिल रहेंगे. झांकी में भगवान शिव का अर्धनारीश्वर स्वरूप, प्रभु श्रीराम द्वारा रामेश्वरम में पूजन और भस्म आरती की सजीव प्रस्तुति होगी. शहर की प्रसिद्ध भजन गायिका द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जायेगी.

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अरघा, फलाहार और चिकित्सा व्यवस्था

मंदिर परिसर में सुगम जलाभिषेक के लिए अरघा की व्यवस्था की गयी है. श्रद्धालुओं के लिए फलाहार, अल्पाहार, पैकेट प्रसाद, शीतल जल, शरबत और चाय का प्रबंध रहेगा. सुरक्षा के मद्देनजर डॉ जेके शर्मा के नेतृत्व में मेडिकल टीम, फर्स्ट एड बॉक्स और अग्निशमन यंत्र साथ रहेंगे.

संवाददाता सम्मेलन में अध्यक्ष बृज किशोर, अभिजीत घोष, गौतम धर, संजय गुप्ता, संजय हजारी, जगजीत सिंह सोनू, गोविंद सिंह चंदेल, विपुल पांडे सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nikhil Sinha

Add image

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >