जगुआर एकादश और स्माइल क्लब ने दर्ज की जीत

आर्मरी व टिनप्लेट मैदान में आयोजित जेएसए क्वालिफाइंग फुटबॉल लीग में सोमवार को चार मुकाबले खेले गये. टिनप्लेट में खेले गये पहले मैच में जैगुआर एकाशद की टीम ने टाटा

जमशेदपुर. आर्मरी व टिनप्लेट मैदान में आयोजित जेएसए क्वालिफाइंग फुटबॉल लीग में सोमवार को चार मुकाबले खेले गये. टिनप्लेट में खेले गये पहले मैच में जैगुआर एकाशद की टीम ने टाटा फुटबॉल क्लब को 4-0 से हराया. जैगुआर एकादश के नीरंजन मुर्मू ने हैट्रिक गोल किया. फागु हांसदा ने एक गोल किया. वहीं, आर्मरी मैदान में खेले गये एक अन्य मैच में स्माइल क्लब कुतिमाकली की टीम ने मार्शल क्लब को 4-0 से हराया. स्माइल क्लब के वर्षा हेंब्रम, मनोज सिंह, सुशील मार्डी और सरबेसरा सिंह ने एक-एक गोल किया. वहीं टिनप्लेट में शाम के वक्त खेले गये मैच में बिरसा मेमोरियल सोसाइटी ने पेनाल्टी शूटऑउट में सेंदरा एकादश को मात दी. अन्य मैच में एसएसएमएम मिर्जाडीह की टीम ने पीएफसी फुटबॉल क्लब पवनपुर को 2-0 से मात दी. मिर्जाडीह के संतोष सिंह व बादल किस्कू ने गोल किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >