आइएसएल : शंकोसाई में जेएफसी लगायेगा फैन पार्क

जमशेदपुर. जमशेदपुर फुटबॉल क्लब और ओडिशा एफसी के बीच 28 अक्तूबर को भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में इंडियन सुपर लीग का मैच खेला जायेगा.

जमशेदपुर. जमशेदपुर फुटबॉल क्लब और ओडिशा एफसी के बीच 28 अक्तूबर को भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में इंडियन सुपर लीग का मैच खेला जायेगा. इस मैच के लिए जमशेदपुर फुटबॉल क्लब प्रबंधन मानगो डिमना रोड, शंकोसाई स्थित गुडुरबासा मैदान में फैन पार्क लगायेगा. इस फैन पार्क में शाम पांच बजे से बड़े स्क्रीन पर मैच का लाईव प्रसारण होगा. स्थानीय कमेटी एबीसी काला पत्थर भी इस फैन पार्क के आयोजन में अपना सहयोग दे रही है. इस बार जेएफसी प्रबंधन ने शहर और ग्रामीण दोनों इलाके में फैन पार्क लगाने का फैसला लिया. इससे पहले जेएफसी ने राजनगर में फैन पार्क लगाया था. जेएफसी भारत की पहली फुटबॉल क्लब है जो, अपने प्रशंसकों के लिए फैन पार्क लगाती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >