जमशेदपुर को जल्द मिलेगी 145.24 करोड़ के आईएसबीटी की सौगात

ISBT in Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम के जिला मुख्यालय जमशेदपुर को एक बड़ी सौगात मिलने वाली है. यहां 145.24 करोड़ रुपए की लागत से एक अंतरराज्यीय बस अड्डा बनेगा, जो 13 एकड़ में फैला होगा. शहरी विकास मंत्री सुदिव्य कुमार ने एचएएम के तहत बस स्टैंड को विकसित करने की परियोजना को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है.

ISBT in Jamshedpur: झारखंड के औद्योगिक शहर जमशेदपुर में आधुनिक परिवहन सुविधाओं से युक्त एक अत्याधुनिक अंतरराज्यीय बस अड्डा (आईएसबीटी) जल्द तैयार होगा. एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बस अड्डे का निर्माण मानगो डिमना चौक के पास 13 एकड़ भूमि पर किया जायेगा. इसकी अनुमानित लागत 145.24 करोड़ रुपए होगी.

एचएएम मोड में विकसित होगा बस अड्डा

सरकार ने कहा है कि शहरी विकास मंत्री सुदिव्य कुमार ने ‘हाइब्रिड एन्युइटी मोड’ (एचएएम) के तहत विकसित की जाने वाली इस परियोजना को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है. प्रस्ताव को जल्द ही प्रशासनिक अनुमोदन के लिए भेजा जायेगा.

5 मंजिला बस अड्डा भवन में होंगे 2 बेसमेंट

अधिकारी ने कहा है कि झारखंड शहरी अवसंरचना विकास कंपनी (जेयूआईडीसीओ) को इस परियोजना के क्रियान्वयन का काम सौंपा गया है. इसकी रूपरेखा कर्नाटक की एक एजेंसी द्वारा तैयार की गयी है. विभाग के मुताबिक, जमशेदपुर में बनने वाले 5 मंजिला बस अड्डा भवन में 2 बेसमेंट और 3 मंजिलें होंगी, जबकि वाणिज्यिक भवन में एक बेसमेंट और 3 मंजिलें होंगी.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बस, कार और बाइक के लिए अलग-अलग पार्किंग

अधिकारी ने यह भी कहा कि इस परिसर में 50 पार्किंग स्थल, बस स्टॉप (गंतव्य के लिए रवाना होने के लिए बस खड़ी करने के) के 23 स्थान, 300 कारों और 350 मोटरसाइकिल के लिए पार्किंग स्थल, जल संसाधन विभाग के लिए एक कार्यालय और गोदाम, जल-मल शोधन संयंत्र एवं अन्य व्यवस्थाएं होगीं.

स्टैंड में यात्रियों के लिए होगी इतनी सुविधाएं

प्रथम तल पर 80 सीट वाला वातानुकूलित प्रतीक्षालय, यात्रियों के सोने के लिए 120 बिस्तरों वाला कमरा, चालकों के सोने के लिए 60 बिस्तरों वाला कमरा, एक फूड कोर्ट, दुकानें, एक सुरक्षा कार्यालय, एक यात्रा प्रशासन कार्यालय एवं शौचालय होंगे.

इसे भी पढ़ें

झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन अभी जीवन रक्षक प्रणाली पर, ऑपरेशन पर अभी फैसला नहीं

धनबाद, दुमका, गोड्डा समेत 7 जिलों में अगले 3 घंटे में चलेगी आंधी, वर्षा के साथ होगा वज्रपात, रहें अलर्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नितिन गडकरी ने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को जन्मदिन की बधाई

जन्मदिन पर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन का भावुक ट्वीट- आज बाबा बहुत याद आ रहे हैं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >