Jamshedpur News : श्रमिकों के हक पर चोट बर्दाश्त नहीं, बैंककर्मियों ने फूंका बिगुल, देशव्यापी हड़ताल आज
Copied link
Jamshedpur News : केंद्रीय श्रमिक संगठनों और बैंक यूनियनों (एआइबीइए, बीइएफआइ, एआइबीओए) के आह्वान पर गुरुवार (12 फरवरी) को प्रस्तावित एक दिवसीय देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में बैंक कर्मियों ने अपनी ताकत दिखायी.
सरकार अविलंब पांच दिनों की बैंकिंग लागू करे और वर्षों से लंबित पेंशन अपडेशन की मांग को पूरा करे : बैंक यूनियन
Jamshedpur News :
केंद्रीय श्रमिक संगठनों और बैंक यूनियनों (एआइबीइए, बीइएफआइ, एआइबीओए) के आह्वान पर गुरुवार (12 फरवरी) को प्रस्तावित एक दिवसीय देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में बैंक कर्मियों ने अपनी ताकत दिखायी. बुधवार की शाम साढ़े पांच बजे बिष्टुपुर स्थित पोस्टल पार्क में बैंक कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर केंद्र सरकार की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ हुंकार भरी. सभा की अध्यक्षता कामरेड सुजय राय ने की. बैंकर्स ने मांग की कि सरकार अविलंब पांच दिनों की बैंकिंग लागू करे और वर्षों से लंबित पेंशन अपडेशन की मांग को पूरा करे. प्रदर्शन में सपन अदक, दिव्यांशु गुप्ता, विमान दास गुप्ता, मनोतोष, विवेक सिन्हा, सरोज, संजय, सत्येंद्र कुमार सिंह, समरेश सिंह, कमलेश राम, पवन कुमार, कुलकांत, संजीव रेड्डी, पी पाण्डेय, अरिंदम बरूवा, रविशंकर, राशिद, जीतेन्द्र, संतोष ओझा, रींटू कुमार रजक और अधिकारी संगठन से रविनंदन प्रसाद व रवि ने हिस्सा लिया. महिला शक्ति के रूप में निधि अग्रवाल, ललिता प्रसाद, निशा और अनुपमा मारडी ने प्रदर्शन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई. मौके पर वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि हड़ताल कोई राजनीतिक स्टंट नहीं, बल्कि देश के 30 करोड़ श्रमिकों और किसानों के अस्तित्व की लड़ाई है. ट्रेड यूनियन का मूल उद्देश्य शोषण को रोकना और कर्मचारियों के हितों की रक्षा करना है.
राजेश कुमार सिंह, 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे है. कटिहार जिला के मनिहारी अनुमंडल से प्रिंट के साथ डिजिटल में तीन वर्षों से कार्य कर रहे हैं. राजनीति, समाजिक क्षेत्र में गहरी रूचि रखते हैं.