Indian Railways News: रेल यात्रियों के लिए बुरी खबर, जुलाई और अगस्त में रद्द रहेंगी ये ट्रेनें, आज ही देख लें लिस्ट

Indian Railways News: दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. चक्रधरपुर मंडल में लाइन ब्लॉक लिये जाने की वजह से ट्रेनों को रद्द किया गया है. कई ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन भी किया गया है. कौन सी ट्रेन, किस दिन रद्द रहेगी और कौन सी ट्रेन किस दिन बदले हुए मार्ग से चलेगी, पूरा डिटेल आज ही यहां देख लें, ताकि यात्रा के दिन परेशानी न हो.

Indian Railways News: रेल यात्रियों के लिए एक बुरी खबर है. भारतीय रेलवे ने टाटानगर से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है. ये ट्रेनें जुलाई और अगस्त के लिए रद्द की गयीं हैं. किन-किन तारीखों को किन-किन ट्रेनों को रद्द किया गया है और इसकी वजह क्या है, आज ही जान लें.

चक्रधरपुर मंडल में लाइन ब्लॉक, 6 जोड़ी ट्रेनें रद्द

दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में लाइन ब्लॉक लिये जाने की वजह से शनिवार को टाटानगर से होकर गुजरने वाली 6 जोड़ी ट्रेनें रद्द रहीं. इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. इसके अतिरिक्त, कई अन्य ट्रेनें भी अलग-अलग तारीखों पर प्रभावित होंगी या बदले हुए मार्ग से चलेंगी.

शनिवार को रद्द रहीं ये ट्रेनें

  • हटिया-टाटानगर एक्सप्रेस
  • हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस
  • टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस
  • टाटानगर-राउरकेला मेमू
  • बरकाकाना-टाटानगर मेमू
  • आसनसोल-टाटानगर मेमू

आने वाले दिनों में ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

इन 6 जोड़ी ट्रेनों के अलावा, कई और ट्रेनें भी आगामी दिनों में रद्द रहेंगी. 22 जुलाई, 26 जुलाई, 29 जुलाई और 2 अगस्त को हटिया-टाटानगर एक्सप्रेस, हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस, टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस, टाटानगर-राउरकेला मेमू, बरकाखाना-टाटानगर मेमू और आसनसोल-टाटानगर मेमू ट्रेनें रद्द रहेंगी.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अप-डाउन में नहीं चलेंगी बड़बिल-टाटानगर मेमू

बड़बिल-टाटानगर मेमू 22 जुलाई और 29 जुलाई को अप-डाउन में नहीं चलेंगी. उत्कल एक्सप्रेस, साउथ बिहार एक्सप्रेस टाटानगर स्टेशन पर नहीं आयेंगी. ये दोनों ट्रेनें 22 और 29 जुलाई को बदले हुए मार्ग से चलेंगी.

इसे भी पढ़ें

धनबाद में झरिया के इंदिरा चौक पर 8 साल बाद फिर धंसी जमीन, मिनी ट्रक गड्ढे में गिरा

Lightning in Jharkhand: झारखंड में वज्रपात से 16 लोगों की मौत, 28 घायल

दिल्ली में सीएम से मिले देवघर विधायक, हेमंत सोरेन ने बताया गुरुजी के स्वास्थ्य का हाल

देवघर में यात्रियों की बढ़ती भीड़ के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, एर्नाकुलम-पटना के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >