लगातार भारी बारिश से वार्ड सदस्य के घर की दीवार गिरी, बाइक क्षतिग्रस्त

टांगराईन गांव में लगातार तीन दिनों से हो रही भारी बारिश का कहर टूटा है. वार्ड सदस्य रानी माझी के घर की दीवार गिर गई, जिससे भारी नुकसान हुआ. परिवार ने सरकारी सहायता की मांग की है.

पोटका : पोटका प्रखंड अंतर्गत कोवाली थाना क्षेत्र की टांगराईन पंचायत के टांगराईन गांव में लगातार तीन दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण वार्ड सदस्य रानी माझी के घर की दीवार मंगलवार सुबह करीब 10 बजे अचानक गिर गयी. दीवार गिरने से घर में रखी सामग्री को नुकसान पहुंचा तथा हजारों रुपये की क्षति होने की बात बतायी गयी है.

घटना के समय घर में मौजूद बच्चे दीवार गिरने की आवाज सुनकर बाहर निकल गये. इससे एक बड़ी अनहोनी टल गयी. वहीं, दीवार के मलबे में वार्ड सदस्य रानी माझी के पुत्र एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के टांगराईन पंचायत अध्यक्ष विश्वनाथ माझी की फैशन प्रो बाइक दब गयी, जिससे बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. घटना के बाद प्रभावित परिवार ने तत्काल सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की गुहार लगायी है. परिवार की ओर से घटना की सूचना पंचायत सचिव एवं स्थानीय राजस्व कर्मचारी को भी दे दी गयी है, ताकि क्षति का जायजा लिया जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजय सरदार

संजय सरदार को पत्रकारिता का 24 वर्षों का अनुभव हैं. वे वर्ष 2002 से इस क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से राजनीतिक शास्त्र में स्नातक किया है. ग्रामीण पत्रकारिता पर काफी काम किया है. वर्तमान में वे हाता से प्रतिनिधि हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >