जिला परिषद सदस्य ने किया आंगनबाड़ी निर्माण का शिलान्यास

जिला परिषद सदस्य पूर्णिमा मल्लिक ने आंगनबाड़ी निर्माण को लेकर किया शिलान्यास

फोटो- 2 मानिक मल्लिक

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

उत्तरी घाघीडीह पंचायत अंतर्गत हरहरगुट्टू अांबेडकर नगर में जिला परिषद निधि से आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण के लिए बुधवार को शिलान्यास किया गया. इस मौके पर क्षेत्र की जिला परिषद सदस्य पूर्णिमा मल्लिक मौजूद थीं. उन्होंने पूजा-अर्चना और नारियल फोड़ निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. इस मौके पर जिला परिषद सदस्य पूर्णिमा मलिक ने कहा कि इस क्षेत्र में कई वर्षों से आंगनबाड़ी नहीं होने के कारण क्षेत्र के लोग विभिन्न सरकारी योजनाओं से वंचित थे. कार्यक्रम में मुख्य रूप से मानिक मल्लिक, मीना देवी, आशा जायसवाल, बिट्टू साव, सुभाष आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >