Jamshedpur News : बोड़ाम में सबरों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शहद उत्पादन की पहल को सरकार ने सराहा

Jamshedpur News : झारखंड पंचम राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष अमरेंद्र प्रताप सिंह ने पूर्वी सिंहभूम जिले के भ्रमण के क्रम में बोड़ाम प्रखंड के लायलम पंचायत अंतर्गत सबर बाहुल्य गांव हाथी टोला और डांगर टोला का शुक्रवार को दौरा किया.

सबर बाहुल्य गांवों में पहुंचे राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष

सबर परिवारों की सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक स्थिति का लिया जायजा

Jamshedpur News :

झारखंड पंचम राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष अमरेंद्र प्रताप सिंह ने पूर्वी सिंहभूम जिले के भ्रमण के क्रम में बोड़ाम प्रखंड के लायलम पंचायत अंतर्गत सबर बाहुल्य गांव हाथी टोला और डांगर टोला का शुक्रवार को दौरा किया. इस दौरान उन्होंने आदिम जनजाति सबर परिवारों की सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक स्थिति का जायजा लिया. अध्यक्ष ने विशेष रूप से जिला प्रशासन द्वारा इन परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू किये गये शहद उत्पादन कार्यक्रम की सराहना की और इसे आजीविका के लिए एक क्रांतिकारी कदम बताया.

ग्रामीणों ने बतायी अपनी समस्याएं

भ्रमण के दौरान अध्यक्ष ने ग्रामीणों के साथ सीधा संवाद किया. ग्रामीणों ने सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने में आ रही बाधाओं को उनके समक्ष रखा. ग्रामीणों ने बताया कि आधार कार्ड, राशन कार्ड, पेंशन, दिव्यांगता प्रमाणपत्र और जाति प्रमाणपत्र जैसे जरूरी कागजात नहीं होने के कारण वे कई लाभकारी योजनाओं से वंचित रह जा रहे हैं. इसके अलावा भूमि स्वामित्व पट्टा न होने की समस्या भी प्रमुखता से उठायी गयी.

कैंप लगाकर समाधान का निर्देश

अध्यक्ष अमरेंद्र प्रताप सिंह ने स्थानीय प्रशासन को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि इन टोलों में नियमित रूप से स्वास्थ्य और राजस्व कैंप आयोजित किये जायें. उन्होंने कहा कि प्रशासन सुनिश्चित करे कि ग्रामीणों के दस्तावेज गांव में ही बन जायें, ताकि उन्हें सरकारी कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें. निरीक्षण के दौरान उन्होंने सबर परिवारों के पशुपालन शेड और स्थानीय उत्पादों का भी अवलोकन किया. इस अवसर पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान, सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल, प्रखंड विकास पदाधिकारी किकू महतो, अंचल अधिकारी रंजीत कुमार सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी व ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajesh singh

राजेश कुमार सिंह, 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे है. कटिहार जिला के मनिहारी अनुमंडल से प्रिंट के साथ डिजिटल में तीन वर्षों से कार्य कर रहे हैं. राजनीति, समाजिक क्षेत्र में गहरी रूचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >