Jamshedpur news. सामान्य स्थिति में मजदूर की मौत होने पर 25 हजार की सहायता प्रदान करें : पूर्णिमा साहू

श्रमिकों के प्रति असंवेदनशील और उदासीन है राज्य सरकार : विधायक

Jamshedpur news.

विधायक पूर्णिमा साहू ने सरकार से मांग की है कि मजदूरों के परिजनों को सरकार अंत्येष्टि सहायता योजना के तहत सामान्य तरीके से मृत्यु होने पर 25 हजार रुपये प्रदान करे. उन्होंने कहा कि वर्तमान में अंत्येष्टि सहायता योजना के तहत किसी निबंधित असंगठित कर्मचारी की सामान्य मृत्यु होने पर 15 हजार रुपये और कार्य के दौरान मृत्यु होने पर 25 हजार रुपये की सहायता राशि देने का प्रावधान है. उन्होंने सरकार से मांग की कि सामान्य मृत्यु होने की स्थिति में भी 25 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान करे, ताकि श्रमिकों के परिवार को उचित राहत मिल सके. विधायक पूर्णिमा साहू ने इस बात पर नाराजगी जतायी कि सरकार ने इससे इनकार किया है. उन्होंने कहा कि औद्योगिक नगरी जमशेदपुर में बड़ी संख्या में असंगठित क्षेत्र के श्रमिक कार्यरत हैं, जो विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं. इसी मुद्दे को लेकर विधायक पूर्णिमा साहू ने विधानसभा में श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग से सवाल किया था.

उन्होंने कहा कि श्रमिकों के प्रति सरकार की यह रवैया असंवेदनशीलता को दर्शाती है और श्रमिकों के प्रति उदासीन नीति को उजागर करता है. उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने उनसे मिलकर यह मुद्दा उठाने का आग्रह किया था, लेकिन सरकार के नकारात्मक रुख से निराशा हुई है. उन्होंने सरकार से श्रमिकों के हित में पुनर्विचार करने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >