Jamshedpur news : नरभेराम हंसराज इंग्लिश स्कूल में स्थापना दिवस मना

नरभेराम हंसराज इंग्लिश स्कूल ने संस्थापक दिवस समारोह का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में किलोल कमानी, देवांग गांधी, चंद्रकांत जटाकिया समेत स्कूल प्रबंधन समिति से जुड़े अन्य लोगों ने हिस्सा लिया.

जमशेदपुर . सोमवार को नरभेराम हंसराज इंग्लिश स्कूल ने संस्थापक दिवस समारोह का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में किलोल कमानी, देवांग गांधी, चंद्रकांत जटाकिया समेत स्कूल प्रबंधन समिति से जुड़े अन्य लोगों ने हिस्सा लिया. सभी ने संस्थापक नरभेराम हंसराज कमानी को श्रद्धांजलि अर्पित की. वह एक दूरदर्शी और परोपकारी व्यक्ति थे. बताया गया कि उनकी तीव्र कुशाग्र बुद्धि ने व्यवसाय, उद्योग और स्कूलों सहित नरभेराम समूह के संस्थानों की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. उनकी विरासत को स्कूल प्रबंध समिति के अध्यक्ष नकुल कमानी ने आगे बढ़ाया. इस दौरान श्लोक पाठ के साथ दीप प्रज्ज्वलित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >