कदमा : स्कूटी स्वार युवकों ने दो युवकों को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

कदमा में फायरिंग, दो घायल

-सुबह खुद खोखा और कारतूस लेकर थाना पहुंचे घायल वरीय संवाददाता, जमशेदपुर रविवार की सुबह दो युवक कदमा थाना हाथ में दो खोखा और एक कारतूस लेकर पहुंचे. उन्होंने पुलिस को बताया कि शनिवार की देर रात कदमा रामनगर रोड नंबर एक में स्कूटी सवार दो युवकों ने उन्हें गोली मारी है. घायलों में कदमा रामनगर गांधी बस्ती निवासी जितेन प्रमाणिक और सूरज कर्मकार शामिल हैं. जितेन ने बताया कि बदमाश ने उसपर फायरिंग की तो गोली कंधे से लगते हुए निकल गयी. जबकि सूरज कर्मकार ने बताया कि बदमाश ने उसके पैर में गोली मारी है. गोली मारने वाले खुद को संदीप का जीजा बता रहे थे. घटना रात करीब 1.30 बजे की है. घायलों की बात सुन पुलिस हैरान रह गयी. सूचना मिलने पर डीएसपी (हेड क्वार्टर टू) निरंजन तिवारी कदमा थाना पहुंचे. उन्होंने घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा. घायलों ने पुलिस को बताया कि शनिवार की रात एक शादी समारोह से घर लौटे थे. घर के बाहर हमलोग खड़े थे. इसी दौरान स्कूटी पर दो युवक आये और गाली-गलौज करने लगे. इसके बाद वे चले गये. कुछ देर बाद पुन: दोनों वापस लौटे और फायरिंग कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद दोनों फरार हो गये. इधर, शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने घटना स्थल की जांच की. पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाला. इसमें स्कूटी पर सवार दो युवकों की तस्वीर पुलिस को मिली है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटी है. पुलिस घायलों से भी गहनता से पूछताछ कर रही है. पुलिस की माने तो वारदात के बाद घायलों द्वारा पुलिस को सूचित नहीं किया गया, बल्कि रविवार की सुबह खोखा और कारतूस लेकर खुद थाना पहुंचे और फायरिंग की जानकारी दी. मामला संदोहास्पद प्रतीत हो रहा है. बावजूद इसके हमलावरों का पता लगाया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >