घोड़ाबांधा : वन विभाग के गेस्ट हाउस के पास झाड़ी में लगी आग

घोड़ाबांधा : वन विभाग के गेस्ट हाउस के पास झाड़ी में लगी आग

फोटो है जमशेदपुर. घोड़ाबांधा स्थित वन विभाग के गेस्ट हाउस के पास झाड़ी में शुक्रवार को आग लग गयी. आग की लपटें धीरे- धीरे फैलने लगी. जिससे गेस्ट हाउस के कर्मचारी और आस पास के लोग भयभीत हो गये. सूचना मिलने पर टाटा मोटर्स की एक दमकल पहुंची. दमकलकर्मियों ने करीब आधा घंटा की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली. स्थानीय लोगों के अनुसार गर्मी के कारण झाड़ी सूख गयी है. आग पर अगर जल्द काबू नहीं पाया जाता तो गेस्ट हाउस को नुकसान हो सकता था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >