Jamshedpur news. 31 दिसंबर तक किसान कर सकते हैं बीमा का आवेदन, एक रुपये में होगा खेती का बीमा

गेहूं का 58178 रुपये, राई-सरसों 33202 रुपये, चना 45325 रुपये व आलू का 168075 रुपये प्रति हेक्टेयर बीमा की राशि मिलेगी

Jamshedpur news.

जिले के उपायुक्त अनन्य मित्तल द्वारा जिले के किसानों से बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ लेने के लिए 31 दिसंबर तक नामांकन करने की अपील की है. उन्होने कहा कि फसलों के नुकसान की स्थिति में किसानों की आर्थिक भरपाई को लेकर रबी मौसम-वर्ष 2024-25 के लिए बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन के लिए सात दिन शेष रह गये हैं. जिले के वैसे किसान, जिन्होंने अब तक आवेदन नहीं किया है, वे जिला सहकारिता पदाधिकारी का कार्यालय और प्रखंड कार्यालय या कृषि रक्षक टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 14447 पर संपर्क कर सकते हैं.

वेबसाइट पर पूरी जानकारी देखें

वेबसाइट पर पूरी जानकारी देख सकते हैं. ऋणी और गैर ऋणी दोनों किसानों के लिए नामांकन की अंतिम तारीख 31 दिसंबर निर्धारित की गयी है. इसके लिए फसल बीमा के लिए किसानों को आधार कार्ड, बैंक पासबुक की छायाप्रति, भूमि स्वामित्व संबंधित प्रपत्र, बंटाई प्रमाण पत्र (बंटाईदार कृषक होने पर नोटराईज्ड), फसल बुवाई प्रमाण पत्र (स्वसत्यापित), मोबाइल नंबर प्रस्तुत करना होगा. इसके तहत सारे कृषक प्रीमियम टोकन सिर्फ एक रुपये है. इसके तहत गेहूं 58178 रुपये प्रति हेक्टेयर, राई-सरसों 33202 रुपये प्रति हेक्टेयर, चना 45325 रुपये प्रति हेक्टेयर, आलू 168075 रुपये प्रति हेक्टेयर बीमा की राशि मिलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >