East singhbhum boxing: पूर्वी सिंहभूम 23 सदस्यीय सब जूनियर बॉक्सिंग टीम घोषित

जमशेदपुर. आदित्यपुर में 13-14 जून को 18वीं झारखंड राज्य सब-जूनियर (बालक-बालिका) बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जायेगा.

जमशेदपुर. आदित्यपुर में 13-14 जून को 18वीं झारखंड राज्य सब-जूनियर (बालक-बालिका) बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जायेगा. इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए पूर्वी सिंहभूम की 23 सदस्यीय टीम (बालक-बालिका) की घोषणा कर दी गयी है. इसमें 15 बालक और 8 बालिका बॉक्सर शामिल है. पूर्वी सिंहभूम जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव गुरुपदो गोराई ने बताया कि बालक टीम का कोच कोडा हांसदा और बबलू कुमार यादव को बनाया गया है. बालिका टीम का कोच उपेंद्र तांती को नियुक्त किया गया है. एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे और कोषाध्यक्ष पीसी स्वामी ने उम्मीद जताई है कि खिलाड़ी इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगे. बालक टीम में हरीश जांघेल, आकाश रजक, दीपक साव, मोहित दास, सिकंदर पूर्ति, शुभम सुंडी, आयुष कुमार पाठक, विकास रविदास, रामानुज यादव, आदित्य रुद्र प्रताप सिंह, करण प्रधान, बिनय महंती, नीतीश बानरा, शौर्य पांडे, आदिव जादेन कुंकल शामिल है. बालिका टीम में निशू उरांव, कोमल कालुंडिया, राधा कुमारी, निशू कुमारी, सनाया मुखी, मानशी सरदार, आराध्या हेंब्रम, शंभवी मिश्रा को जगह दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >