East singhbhum senior kabaddi team announced : पूर्वी सिंहभूम जिला सीनियर कबड्डी टीम घोषित, जामताड़ा रवाना

जामताड़ा में कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड की ओर से 17-18 फरवरी को 19वीं झारखंड राज्य स्तरीय सीनियर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा.

जमशेदपुर. जामताड़ा में कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड की ओर से 17-18 फरवरी को 19वीं झारखंड राज्य स्तरीय सीनियर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पूर्वी सिंहभूम टीम की घोषणा कर दी गयी है. टीम का कोच आनंद राम को व मैनेजर शेखर पटेल को बनाया गया है. टूर्नामेंट में शहर के ऑफिसियल्स की भूमिका जगदीश कुमार, विजय कुमार सिंह व विश्वजीत सिंह निभायेंगे. टीम में राजा रणवीर (कप्तान), सोनू कुमार, रोशन कुमार, विकास कुमार, विनय कुमार गुप्ता, राहुल कुमार शर्मा, रोहित कुमार महतो, राहुल कुमार, प्रेम कुमार स्वामी, पीयूष कुमार, अभिराज, सुमन कुमार महतो, सुनील बेसरा व अंकित कुमार सिंह शामिल है. टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए जिला टीम जमाताड़ा के लिए रवाना हो गयी है. उक्त जानकारी पूर्वी सिंहभूम जिला कबड्डी संघ के सदस्य चंद्रशेखर ने दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >