जमशेदपुर. जमशेदपुर प्रखंड के बड़ाबांकी पंचायत के मुखिया राकेश चंद्र मुर्मू और गुड़ाबांदा प्रखंड के मुखिया करिया हेंब्रम उत्तर प्रदेश के वाराणसी में 16 जुलाई को आयोजित होने वाले पंच सम्मेलन में भाग लेंगे. झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के निर्देश और पूर्वी सिंहभूम जिला ग्रामीण विकास शाखा के मार्गदर्शन में इन दोनों जनप्रतिनिधियों को इस सम्मेलन के लिए नामित किया गया है. कार्यक्रम का मुख्य विषय 'विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन' है. यह सम्मेलन ग्रामीण विकास योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने और पंचायत प्रतिनिधियों को नयी योजनाओं व नीतियों की जानकारी देने के उद्देश्य से किया जा रहा है.
पूर्वी सिंहभूम के दो मुखिया वाराणसी पंच सम्मेलन में कर रहे शिरकत, सीखेंगे ग्रामीण विकास के तरीके
वाराणसी में आयोजित पंच सम्मेलन में पूर्वी सिंहभूम के दो मुखिया शामिल होंगे। वे विकसित भारत और ग्रामीण विकास की नई योजनाओं व नीतियों के बारे में जानकारी लेंगे।

बडाबांकी पंचायत के मुखिया राकेश चंद्र मुर्मू की तस्वीर| Prabhat Khabar Network