Jamshedpur news. डीएमसी ने की जेएनएसी क्षेत्र की साफ-सफाई की समीक्षा

सभी संवेदकों को डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण कार्य, नालियों व सड़कों की सफाई नियमित करने और कचरा उठाव स्थल से कचरा का उठाव के उपरांत जियोटैग फोटो भेजने का निर्देश

Jamshedpur news.

जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने शुक्रवार को साफ-सफाई की समीक्षा की. समीक्षा के दौरान उन्होंने सभी संवेदकों व स्वच्छता पर्यवेक्षकों को निर्देश दिया कि क्षेत्र परिवर्तन के उपरांत अपने – अपने क्षेत्रों का पूर्ण हाउस होल्ड सर्वे कर लें. उन्होंने सभी संवेदकों को डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण कार्य, नालियों व सड़कों की सफाई नियमित करने और कचरा उठाव स्थल से कचरा का उठाव के उपरांत जियोटैग फोटो भेजने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि ⁠जो घर अभी तक डोर-टू-डोर से नहीं जुड़े हैं. उन्हें अविलंब सर्वे कर टैग करना सुनिश्चित करने को कहा है. बैठक में सभी विशेष पदाधिकारी, लेखा पदाधिकारी, सभी नगर प्रबंधक सहित सुपरवाइजर मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >