लंबित मामलों का जल्द निपटारा करें और दागियों पर रखें नजर : DIG कोल्हान

कोल्हान डीआइजी ने जमशेदपुर के थानों की समीक्षा बैठक में लंबित मामलों के त्वरित निपटारे और अपराधियों पर पैनी नजर रखने के सख्त निर्देश दिए हैं.

वरीय संवाददाता,जमशेदपुर

कोल्हान डीआइजी अनुरंजन किस्पोट्टा ने सिटी डीएसपी कार्यालय में बुधवार को समीक्षा बैठक कर क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और अनुसंधान के अधीन मामलों की विस्तृत पड़ताल की. बैठक में साकची, गोलमुरी, टेल्को, बर्मामाइंस, गोविंदपुर और बिरसानगर थानों के प्रभारी शामिल हुए. इस दौरान सिटी एसपी ललित मीना और डीएसपी संजीव कुमार भी मुख्य रूप से मौजूद रहे.

डीआइजी ने केस अनुसंधान की प्रगति कि समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लंबित मामलों का जल्द निपटारा करने और आरोपियों के खिलाफ ठोस साक्ष्य जुटाने के सख्त निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि अनुसंधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

आम लोगों के प्रति सुधारे रवैया

अपराध नियंत्रण पर जोर देते हुए डीआइजी ने पुलिस अधिकारियों को इलाकों में लगातार गश्त बढ़ाने और हाल ही में जेल से छूटे शातिर अपराधियों पर कड़ी नजर रखने की हिदायत दी. थाना आने वाले आम लोगों के प्रति पुलिस के रवैये में सुधार लाने की बात कहते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि शिकायतों को गहराई से सुना जाए और उन पर त्वरित कार्रवाई की जाए. फरियादियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार पुलिस की प्राथमिकता होनी चाहिए.

बैठक के अंत में उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराधियों पर नकेल कसने और आम जनता में सुरक्षा का एहसास कराने के लिए पुलिस को और अधिक मुस्तैद होना होगा.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >