Jamshedpur news. साकची के प्रखंड अध्यक्ष बने धर्मा राव, गोलमुरी के अतुल गुप्ता, घाघीडीह करनडीह मंडल अध्यक्ष बने रंजन

नियुक्त पत्र जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे द्वारा प्रखंड पर्यवेक्षक की उपस्थित में प्रदान किया गया

Jamshedpur news.

संगठन सृजन अभियान के तहत साकची एवं गोलमुरी प्रखंड अध्यक्ष एवं प्रखंड कांग्रेस कमेटी एवं घाघीडीह-करनडीह मंडल अध्यक्ष काे नियुक्त पत्र जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे द्वारा प्रखंड पर्यवेक्षक की उपस्थित में प्रदान किया गया. नियुक्ति पत्र वितरण में प्रखंड अध्यक्ष साकची धर्मा राव, गोलमुरी प्रखंड अध्यक्ष अतुल गुप्ता को नियुक्त पत्र सौंपा गया, मंडल अध्यक्ष में घाघीडीह-करनडीह मंडल अध्यक्ष रंजन सिंह को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया. संगठन सृजन अभियान के दौरान साकची प्रखंड पर्यवेक्षक सह प्रदेश सचिव राकेश कुमार तिवारी, गोलमुरी प्रखंड संगठन प्रभारी ज्योति मिश्रा ने संगठन सृजन अभियान को सफल बनाने में सराहनीय योगदान दिया. मौके पर श्री दुबे ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सभी प्रखंड एवं मंडल अध्यक्ष जनता के बीच जाकर जनसमस्या को चिह्नित कर आवेदन पत्र प्राप्त करें. सभी प्रकार की समस्या को संग्रहित कर जिला कांग्रेस कार्यालय को प्रेषित करें. संगठन सृजन बैठक का संचालन और प्रबंधन कार्य संजय सिंह आजाद उपाध्यक्ष ने किया. इस अवसर पर सामंता कुमार, एलबी सिंह, केके शुक्ला, ब्रजेन्द्र तिवारी, रजनीश सिंह, भारत यात्री, अमरजीत नाथ मिश्र, अरुण कुमार सिंह, अशोक सिंह, रंजीत सिंह, मुन्ना मिश्र, सतीश कुमार, इंतिखाब वास्ती, बिरेंद्र पांडेय, शमशेर आलम, कुमार गौरव, मुन्ना सिंह, सुशील घोष, कमलेश कुमार चेयरमैन आरटीआइ विभाग, राजेश कुमार दुबे, आशीष ठाकुर, नारायण डे, राजगिरी सिंह यादव सहित कांग्रेसजन शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pradip chandra keshav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >