पटमदा में मिला डेंगू का मरीज, यहां मिले जापानी इंसेफ्लाइटिस व स्वाइन फ्लू के मरीज

जमशेदपुर में डेंगू और स्वाइन फ्लू के मामले सामने आने लगे हैं. पटमदा में डेंगू पॉजिटिव मिलने के साथ ही जिले में कुल संख्या पांच हो गई है. स्वाइन फ्लू का एक संदिग्ध मरीज भी मिला है, जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है.

जमशेदपुर : जिले में मलेरिया के साथ डेंगू के भी मरीज मिलने लगे हैं. पटमदा के रहने वाले एक व्यक्ति डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं. उनका इलाज मानगो स्थित गुरुनानक अस्पताल में चल रहा है. इसे मिलाकर पूरे जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या पांच हो गयी है. वहीं, मंगलवार को डेंगू के तीन संदिग्ध मरीज मिले, जो टेल्को, मानगो, राखा माइंस के रहने वाले हैं. शहर के अलग-अलग अस्पतालों में इनका इलाज चल रहा है. इसके साथ ही, जापानी इंसेफ्लाइटिस (जेइ) के भी एक संदिग्ध मरीज मिले हैं. वह बागबेड़ा का रहने वाला है.

स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

दिल्ली और रांची में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिले में स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट कर दिया गया. मंगलवार को जिले में एक मरीज एच1एन1, यानी स्वाइन फ्लू का संदिग्ध मिला है. वह गोलपहाड़ी नियर जैन मंदिर के पास रहने वाला है. इसे देखते हुए सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल ने जिले के सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए आइसोलेशन वार्ड तैयार रखने का निर्देश दिया गया है. साथ ही किसी भी संदिग्ध मरीज के मिलने पर तत्काल जिला सर्विलांस विभाग को सूचना देने को कहा गया है. स्वास्थ्य विभाग के निर्देश के बाद अस्पतालों में संदिग्ध मरीजों की निगरानी तेज कर दी गयी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandra Shekhar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >