जमशेदपुर.
जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी ने बुधवार को रांची स्थित आवास पर झारखंड के पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा. इस ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने मांग की कि सावन माह के दौरान दलमा स्थित प्राचीन शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए आने वाले श्रद्धालुओं से किसी भी प्रकार का प्रवेश शुल्क न लिया जाये. विधायक ने मंत्री को अवगत कराया कि इस मंदिर में राज्य के कोने-कोने के अलावा पड़ोसी राज्यों जैसे पश्चिम बंगाल और ओडिशा से भी हजारों की संख्या में शिवभक्त आते हैं. ऐसे में स्थानीय प्रबंधन द्वारा दोपहिया, तीनपहिया और चारपहिया वाहनों से आने वाले श्रद्धालुओं से लिया जाने वाला प्रवेश शुल्क पूरी तरह से माफ होना चाहिए. उन्होंने ध्यानाकर्षण कराया कि पिछले वर्ष भी उनके विशेष अनुरोध पर यह शुल्क माफ किया गया था.
