जाकिर नगर से कपाली जाने के लिए पुल बनाने की मांग

पुरुलिया रोड-12 ए वेस्ट जाकिर नगर से मंजर अमीन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री बन्ना गुप्ता से कदमा कार्यालय में मुलाकात की. इस दौरान कपाली जानेवाले मार्ग में पुल बनाने की मांग की.

जमशेदपुर : पुरुलिया रोड-12 ए वेस्ट जाकिर नगर से मंजर अमीन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री बन्ना गुप्ता से कदमा कार्यालय में मुलाकात की. इस दौरान कपाली जानेवाले मार्ग में पुल बनाने की मांग की. उन्होंने कहा कि काफी पहले भी आवेदन दिया गया था, लेकिन उस पर अभी तक कोई पहल नहीं हुई. मंत्री बन्ना गुप्ता ने संबंधित पदाधिकारी से फोन कर बात की और समस्या के समाधान की दिशा में कार्रवाई करने को कहा. प्रतिनिधिमंडल में विधायक प्रतिनिधि मौलाना अंसार खान, मस्जिद इमाम हाफिज अजमल, मुख्तार आलम खान मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >