Jamshedpur News : इएसआइसी अस्पताल की ये सुविधाएं बहाल करने की मांग

Jamshedpur News : कर्मचारी राज्य बीमा निगम अस्पताल आदित्यपुर के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ ऐपी मिंज, डॉ एसएन साहा से शुक्रवार को झारखंड इंटक का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश इंटक के अध्यक्ष राकेश्वर पांडे के नेतृत्व में मुलाकात की.

इंटक ने सौंपा अस्पताल प्रबंधन को आठ सूत्री मांग पत्र

Jamshedpur News :

कर्मचारी राज्य बीमा निगम अस्पताल आदित्यपुर के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ ऐपी मिंज, डॉ एसएन साहा से शुक्रवार को झारखंड इंटक का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश इंटक के अध्यक्ष राकेश्वर पांडे के नेतृत्व में मुलाकात की. इस दौरान जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लगभग दो लाख अस्थायी कर्मचारी के परिवारों को मेडिकल संबंधित सुविधाओं एवं असुविधाओं पर चर्चा की गयी.

वर्तमान में चल रही सुविधाओं एवं अच्छे प्रबंधन की इंटक नेताओं ने सराहना की. इस दौरान आठ सूत्री मांग पत्र अस्पताल प्रबंधन को सौंपा गया. प्रतिनिधिमंडल में झारखंड इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, श्रीकांत सिंह, परविंदर सिंह सोहल, महामंत्री मनोज कुमार सिंह, संजीव श्रीवास्तव आदि मौजूद थे.

ये है मांग

1. जमशेदपुर में एक सुपर स्पेशलिस्ट इएसआइ अस्पताल की सुविधा बहाल की जाये.

2. अस्पताल में डायलिसिस, एमआरआई, सीटी स्कैन, कैंसर, हार्ट, किडनी से संबंधित बीमारियों की इलाज की व्यवस्था की जाये.

3. रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को सुलभ और रजिस्ट्रेशन काउंटर को बढ़ाया जाये.

4. स्थानीय अस्पतालों में रेफरल की सुविधा फिर से बहाल की जाये.

5. अस्पताल में एंबुलेंस की सुविधा बहाल हो6. दवाइयों की कमी को दूर किया जाये

7. रिफंड की सुविधा को जल्द से जल्द और आसान किया जाये.

8. अस्पताल प्रबंधन एवं लोकल प्रतिनिधियों की कमेटी गठित हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >