मनीफीट में मारपीट करने वालों पर कार्रवाई की मांग

मनीफीट में मारपीट

जमशेदपुर. टेल्को थाना अंतर्गत मनीफीट के त्रिलोकी गुप्ता ने बस्ती के साहिल, सोनार समेत अन्य पर मारपीट का आरोप लगाया है. उसने एसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. त्रिलोकी गुप्ता के अनुसार उन्होंने मनीफीट में जमीन खरीदी है. जिसपर घर बना रहे है. इस कारण कुछ लोग अक्सर बाधा पहुंचाते हैं. गुरुवार को बस्ती के साहिल, सोनार समेत युवकों ने हमलोगों पर चाकू व लाठी डंडा से हमला किया. जिसमें पत्नी सुमन गुप्ता भी घायल हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >